नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर Abhijeet Deepke ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिल गया है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं।” पोस्ट के साथ उन्होंने कॉकरोच की तस्वीर भी साझा की। इससे पहले शनिवार को अभिजीत ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी और निजी सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए गए थे।
“94% फॉलोअर्स भारतीय”, रिजिजू से पूछा सवाल: CJP
अभिजीत दीपके ने रविवार को X पर अपने फॉलोअर्स का डेटा साझा करते हुए दावा किया कि उनके 94% से अधिक फॉलोअर्स भारत से हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju से सवाल करते हुए कहा कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों बताया जा रहा है। दरअसल, किरेन रिजिजू ने हाल ही में X पर बिना किसी का नाम लिए लिखा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस से जुड़े नेटवर्क के जरिए फॉलोअर्स जुटाते हैं, जबकि भारत में ही पर्याप्त युवा मौजूद हैं।
CJP की वेबसाइट अब भी बंद: CJP
अभिजीत दीपके ने शनिवार को यह भी दावा किया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा था कि वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि रविवार तक वेबसाइट खुल नहीं सकी और साइट पर “This site can’t be reached” का संदेश दिखाई देता रहा।
इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स: CJP
विवाद और अकाउंट हैकिंग के दावों के बीच भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते रहे। रविवार दोपहर तक इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 2.27 करोड़ पहुंच गई। वहीं X पर अभिजीत दीपके के व्यक्तिगत अकाउंट पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
AAP से जुड़ चुके हैं अभिजीत
30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले हैं और फिलहाल अमेरिका की Boston University में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। वे 2020 से 2022 तक Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम में भी काम कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान वे पार्टी के लिए डिजिटल और मीम आधारित प्रचार सामग्री तैयार करते थे। अभिजीत सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन, महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं।
-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? रांची T20 से पहले फैंस की नजर Playing 11 पर -
भारत-वेस्टइंडीज मैच में सुरक्षा की कमान SDO और City SP के हाथ -
जयराम महतो बने डॉक्टर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी पीएचडी की डिग्री -
मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारिवारिक परंपरा -
झारखंड में अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें पूरा Schedule -
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब -
JSSC नियुक्ति रद्द मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, JPSC पर सुनवाई कल -
राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक, मोरहाबादी आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि -
मां को अंतिम विदाई देते CM Hemant Soren, नम आंखों से नेमरा के लिए निकली अंतिम यात्रा -
BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति -
PM Modi ने जताया दुख, रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक -
मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे बसंत सोरेन, Singapore में चल रहा इलाज -
रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा की तैयारी तेज, नेमरा में प्रशासन ने संभाला मोर्चा -
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग, मोरहाबादी आवास पर बढ़ी भीड़ -
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; Goa में घर पर मिले थे बेहोश -
JMM को 14 महीने में 4 बड़े झटके, शिबू सोरेन-रामदास सोरेन-सुदिव्य सोनू के बाद रूपी सोरेन का निधन -
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक की लहर -
वियतनाम में मृत प्रवासी कामगार राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को ₹5 लाख की सहायता राशि -
Hemant Soren की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित; अस्पताल पहुंचे मंत्री -
रांची में दशहरा की तैयारियां तेज, हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम का आमंत्रण
