
Ranchi: आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है । इस विशेष अवसर पर CM हेमन्त सोरेन को सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची के कर्नल एसपी गुप्ता (रि.) ने फ्लैग लगाया।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM को सैनिक कल्याण निदेशालय के कर्नल एसपी गुप्ता ने फ्लैग लगाया। pic.twitter.com/I26poU3zkT
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 7, 2022
सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सशस्त्र बलों और उनके परिजनों के कल्याण कोष के लिए अंशदान किया। इस मौके पर मेजर रामनारायण सिंह (रि.) , जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी हज़ारीबाग़ (विंग कमांडर) राजेश गुप्ता, श्री विनोद कुमार सिंह और श्री विनय सिंह मौजूद थे।



