पश्चिम बंगाल में हुए हादसे पर CM Nitish Kumar ने दुख जताया

पटना, 15 अगस्त 2025CM Nitish Kumar ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

इस हादसे में यात्रियों से भरी बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर के कारण बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इस घटना को “काफी दुखद” बताया है।

CM Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का ऐलान

इस दुखद घड़ी में, मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

CM Nitish Kumar News: अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है, ताकि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुँचाने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

Exit mobile version