TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Republic Day 2026: राजभवन के ‘एट होम’ में गूंजी बैंड की धुन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

Republic Day-2026 के उपलक्ष्य में रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक ‘एट होम’ (At Home) कार्यक्रम और ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ का आयोजन किया गया।

इस भव्य समारोह में राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य परेड और झांकी प्रदर्शन के विजेताओं को सम्मानित किया।

मनमोहक बैंड धुनों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंड दस्तों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., जैप-1 के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची की टीमों ने देशभक्ति की धुनों पर शानदार बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया।

झांकी में IPRD और परेड में CRPF अव्वल

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कारों की सूची इस प्रकार रही:

  • झांकी (Tableaux): सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) को प्रथम पुरस्कार मिला। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, वन विभाग और गृह विभाग को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

  • परेड (Parade): केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। सेना को दूसरा और एनसीसी (महिला) को तीसरा स्थान मिला।

  • बैंड (Band): जैप-1 का बैंड सर्वश्रेष्ठ चुना गया। सेना दूसरे और जैप-10 (महिला) तीसरे स्थान पर रही।

दिग्गजों का जमावड़ा

इस गरिमामयी आयोजन में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक (DGP), पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियां, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और सैन्य अधिकारियों ने शिरकत की।


Tags: Ranchi News , Santosh Kumar Gangwar , Republic Day Awards , Jharkhand Government , At Home Function , JAP 1 , CRPF , IPRD Jharkhand

यह भी पढ़े: London: सीएम हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में बापू को किया नमन, कहा- उनके आदर्श लोकतंत्र के स्तंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button