रांची। CM Hemant Soren ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया।
प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 21, 2025
CM Hemant Soren ने अपने पोस्ट में लिखा:
“प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”
मुख्यमंत्री का यह संदेश योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के साथ-साथ इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलू को भी उजागर करता है।
योग दिवस के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में सरकारी और निजी संस्थाओं द्वारा योग शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सरकारी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान



