ऑक्सफोर्ड में CM Hemant Soren ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, झारखंड के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पर हुई बात

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची: झारखंड के CM Hemant Soren ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘ऑल सोल्स कॉलेज’ (All Souls College) का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन यह सिखाता है कि विद्वत्ता और संस्कृतियों के बीच संवाद किस प्रकार समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

पूरब और पश्चिम के बीच सेतु थे डॉ. राधाकृष्णन: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड के साथ डॉ. राधाकृष्णन के गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन 1936 से 1952 तक यहां ‘ईस्टर्न रिलिजन्स एंड एथिक्स’ के प्रोफेसर रहे और 1952 से 1975 तक ऑल सोल्स कॉलेज के मानद फेलो रहे। ऑक्सफोर्ड में रहते हुए उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी विचारों के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया, जिसके लिए उन्हें नाइट (Knight) की उपाधि भी दी गई थी।

झारखंड के छात्रों के लिए खुलेंगे ऑक्सफोर्ड के द्वार: CM Hemant Soren

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड की मानवविज्ञान प्रोफेसर अल्पा शाह के साथ बैठक की। इसमें झारखंड और ऑक्सफोर्ड के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य फोकस झारखंड के छात्रों के लिए नए डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, फैकल्टी एक्सचेंज और संयुक्त शोध के अवसर पैदा करना रहा। विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और जनजातीय कल्याण जैसे विषयों पर साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं को तलाशा गया।

ऐतिहासिक रैडक्लिफ कैमरा का किया दीदार

ऑल सोल्स कॉलेज के बाद मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सफोर्ड स्थित 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध गोलाकार पुस्तकालय ‘रैडक्लिफ कैमरा’ (Radcliffe Camera) का भी दौरा किया। यह इमारत दुनिया भर में ज्ञान और शोध का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के युवा शोधकर्ताओं को वैश्विक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Hemant Soren, Oxford University, All Souls College, Dr Sarvepalli Radhakrishnan, Jharkhand Education, Study Abroad, UK India Relations, Alpa Shah, Radcliffe Camera

यह भी पढ़े: ‘मन की बात’ भारत की प्रगति और विरासत का दस्तावेज: Aditya Sahu

Exit mobile version