TrendingHeadlinesInternationalJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren स्पेन यात्रा पर, औद्योगिक निवेश को मिलेगा नया आयाम

झारखंड-यूरोप सहयोग की ओर एक और कदम, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल करेगा निवेश संवाद

Ranchi: झारखंड के CM Hemant Soren 19 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक स्पेन और स्वीडन के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने की राज्य सरकार की रणनीति का अहम हिस्सा है।

मुख्यमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, निदेशक उद्योग श्री सुशांत गौरव और मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार श्री अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

Hemant Soren News: नवीन निवेश नीति को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

इस यात्रा का उद्देश्य झारखंड की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अवसरों को यूरोपीय कंपनियों के समक्ष प्रस्तुत करना है। प्रतिनिधिमंडल स्पेनिश और स्वीडिश उद्योग समूहों, ऊर्जा कंपनियों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थाओं के साथ विभिन्न B2B बैठकों और व्यापार मंचों में भाग लेगा। इस दौरान सार्वजनिक-निजी भागीदारी के मॉडल और निवेशक सुविधा से जुड़ी नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

Hemant Soren News: स्पेन-भारत आर्थिक साझेदारी में हो रही है मजबूती

पिछले दशक में भारत और स्पेन के बीच व्यापारिक रिश्तों में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्तमान में भारत में 280 से अधिक स्पेनिश कंपनियां सक्रिय हैं और वर्ष 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 8.78 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें 6.3% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। अक्षय ऊर्जा, धातु उद्योग, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्र दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बनकर उभरे हैं।

झारखंड: संसाधन संपन्न और निवेश के लिए तैयार

झारखंड देश के सबसे संसाधन-समृद्ध राज्यों में से एक है और औद्योगिक उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाता है। टाटा स्टील, सेल, एनटीपीसी, टाटा पावर और वेदांता जैसी प्रमुख कंपनियों की मौजूदगी राज्य को निवेश के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की वैश्विक आर्थिक पहचान को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar, 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button