HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने CRPF के शहीद जवान चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि दी

Ranchi: माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज धुर्वा स्थित CRPF कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ (190 बटालियन) के शहीद जवान श्री चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

CM हेमन्त सोरेन ने CRPF के शहीद जवान श्री चितरंजन कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की

मौके पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान श्री चितरंजन कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की। माननीय मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री चितरंजन कुमार के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

CRPF के जवान श्री चितरंजन कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे

मालूम हो कि विगत रविवार के दिन चतरा जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान श्री चितरंजन कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे, उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया तथा बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के क्रम में सीआरपीएफ जवान श्री चितरंजन कुमार आज शहीद हो गए।

 

 

 

यह भी पढ़े: भारत जोड़ो यात्रा पर Prashant Kishor का सुझाव,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button