JPSC-JSSC विवाद पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: 14वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षा रद्द, JSSC-CGL समेत कई परीक्षाएं जांच के घेरे में
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की भर्ती परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JPSC बैकलॉग की परीक्षाएं रद्द की जाएंगी। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा की गई है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्र आंदोलन तेज है और विपक्ष लगातार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
14वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षा होगी रद्द
मुख्यमंत्री के अनुसार 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) को रद्द किया जाएगा। इसके अलावा JPSC बैकलॉग से जुड़ी परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया गया है।
इन परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे। छात्र संगठनों की प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना और पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच शामिल रही है।
11वीं और 13वीं JPSC समेत कई परीक्षाएं जांच के दायरे में
सरकार के फैसले का दायरा केवल 14वीं JPSC तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री ने 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा, FRO, APP और TDPL के जरिए आयोजित परीक्षाओं की भी जांच कराने की बात कही है।
सरकार की ओर से यह जांच उच्चस्तरीय स्तर पर कराने का संकेत दिया गया है, जिससे इन परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों और भर्ती प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ सकता है।
JSSC-CGL पर भी जांच की नजर
JSSC-CGL परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से विवाद और सवाल उठते रहे हैं। चूंकि JSSC-CGL परीक्षा का संचालन TDPL से जुड़ा रहा है, इसलिए TDPL के जरिए आयोजित परीक्षाओं की जांच के दायरे में JSSC-CGL भी आ सकता है।
अब जांच के बाद इस परीक्षा को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है, इस पर अभ्यर्थियों की नजर रहेगी।
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर पिछले कई दिनों से रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्र संगठनों की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विपक्ष ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया है। लगातार हंगामे और राजनीतिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री ने सदन में सरकार का रुख स्पष्ट किया।
परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें भविष्य में अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ सलाह लेने की योजना भी सामने रखी गई है।
उन्होंने कहा कि IIT, IIM और XLRI जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की राय लेकर परीक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। तकनीकी और प्रशासनिक विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अब अभ्यर्थियों की नजर सरकार की अगली कार्रवाई पर
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रद्द की गई परीक्षाओं की नई प्रक्रिया कब शुरू होगी और जांच के बाद JSSC-CGL समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर सरकार क्या फैसला लेगी।
फिलहाल सरकार के इस ऐलान से JPSC-JSSC विवाद में एक नया मोड़ आ गया है और हजारों अभ्यर्थियों की नजर आगे होने वाली आधिकारिक कार्रवाई पर है।
-
JSSC CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक -
बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन को पत्र, JPSC-JSSC समेत 23 रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग -
झारखंड में प्रशासनिक संकट! 207 डिप्टी कलेक्टर और 35 DSP पद खाली, सचिवालय में भी बाबुओं की कमी -
हज-2027: झारखंड से 13 स्टेट हज इंस्पेक्टर का होगा चयन, 27 अगस्त तक आवेदन -
MMDR पर आदित्य साहू का JMM पर हमला, बोले- लोगों को भ्रमित न करें, जानिए क्या कहा -
MMDR Bill के खिलाफ जयराम महतो का PM मोदी को पत्र, झारखंड का खनिज सेस जारी रखने की मांग -
JPSC पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! परीक्षा रद्द करने के सरकारी आदेश पर रोक, अधिकारियों को राहत -
MMDR Bill के खिलाफ झामुमो का उलगुलान, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र को घेरा, राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान -
झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने की होगी समीक्षा, 21 अगस्त को हाईलेवल बैठक -
झारखंड में गरीबों को ठंड से राहत की तैयारी, सरकार खरीदेगी 10 लाख कंबल -
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM का बड़ा प्लान, हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आज -
JSSC-CGL के बाद अब परीक्षा सिस्टम बदलने की तैयारी, देवेंद्र नाथ महतो ने बनाया Blueprint; सरकार के सामने रखेंगे प्लान -
छात्र आंदोलन को 60 दिन की मोहलत, मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा बड़ा आंदोलन -
JSSC CGL नियुक्ति रद्द करने के फैसले के खिलाफ ASO का प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन के बाहर जमकर विरोध -
झारखंड में JPSC-JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 23 परीक्षाओं की CID जांच; 2394 नियुक्तियां भी जांच के दायरे में -
JSSC-JPSC विवाद पर हेमंत सरकार का बड़ा फैसला: परीक्षाएं रद्द, 2014 से अब तक की होगी जांच -
TDPL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर CM हेमंत से मिले कांग्रेस नेता, जताया आभार; छात्र हित में फैसले का स्वागत -
झारखंड कांग्रेस का नया मास्टर प्लान: JPSC-JSSC, वोटर लिस्ट, MMDR एक्ट और परिसीमन पर बड़ा आंदोलन -
बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग, बोले- परीक्षा रद्द हुई, ‘किसने किया खेल’ का जवाब बाकी -
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होना छात्रों की जीत, लेकिन आंदोलन अभी जारी रहेगा: देवेंद्र नाथ महतो
