अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति संवेदना

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश जारी कर इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताया और अर्जुन मुंडा तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा को ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित करते हुए उनकी माता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

अर्जुन मुंडा और परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

↑
Exit mobile version