CM Hemant Soren ने कोल्हान क्षेत्र को 500 बेड वाले अस्पताल का बड़ा तोहफा दिया

Jamshedpur: झारखंड के CM Hemant Soren ने दुर्गा पूजा के मौके पर कोल्हान क्षेत्र को 500 बेड वाले अस्पताल का बड़ा तोहफा दिया।

कोल्हान और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी: CM Hemant Soren

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 500 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कोल्हान और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सीएम सोरेन ने बाबा तिलका मांझी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज और 500 बेड की ओपीडी सेवा का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही उन्होंने साकची स्थित डी.एम.एम. पुस्तकालय के नए भवन और कदमा में एक नए कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना कर उन्होंने इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कोरोना काल की कठिनाइयों को याद करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार ने दिसंबर 2019 में सत्ता संभाली, कुछ ही महीनों बाद देश कोरोना महामारी की चपेट में आ गया। लॉकडाउन के दौरान झारखंड ने न केवल अपने लोगों की जान बचाई बल्कि पूरे देश को ऑक्सीजन सप्लाई करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई “मंईयां सम्मान योजना” का भी जिक्र किया, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सोरेन ने बताया कि योजना की तीसरी किस्त भी जल्द ही महिलाओं के खातों में डाली जाएगी, जिससे वे दुर्गा पूजा का त्योहार अच्छे से मना सकें।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्षी दल योजनाओं को कोर्ट में चुनौती देकर राज्य की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठे वादों और आश्वासनों के लिए भी तंज कसा, जैसे 15 लाख रुपये का वादा, जो कभी पूरा नहीं हुआ।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM हेमंत सोरेन ने जलसहियाओं के सशक्तिकरण हेतु की घोषणाएं

Exit mobile version