AJSU पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा हुई

रांची। 29, 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित AJSU पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन में राज्य के नवनिर्माण के लिए गए नवसकल्पों के तहत आज केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा हुई।

AJSU: राज्य की आम जनता को गोलबंद कर संघर्ष करना ही हमारा लक्ष्य

पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी केंद्रीय सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस राज्य को वर्तमान सरकार की कुशासन से जनता के स्वशासन की ओर ले जाने का कार्य करेंगे। केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हो यह सुनिश्चित किया गया है। राज्य की आम जनता को गोलबंद कर संघर्ष करना ही हमारा लक्ष्य।

AJSU: जल्द ही केंद्रीय कमिटी की बैठक होगी

हम सब को मिलकर अपनी विरासत को संरक्षित कर उसका संवर्धन और सशक्त करना है इसके साथ ही विरासत को सुरक्षित करने और इसके सम्मान के लिए संघर्ष करने का हम संकल्प लेते हैं। जल्द ही केंद्रीय कमिटी की बैठक होगी जिसमें सभी नए पदाधिकारी शपथ लेंगे और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BHAJAN LAL SHARMA होंगे राजस्थान के अगले CM, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

 

Exit mobile version