Bokaro Crime: झारखंड के बोकारो जिले में रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर क्षेत्र निवासी व्यवसायी रितेश कुमार सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने बोकारो सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Bokaro Crime: WhatsApp कॉल कर मांगे 5 करोड़ रुपये
व्यवसायी रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 15 मार्च को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से WhatsApp कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनके कारोबार की पूरी जानकारी होने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें अपने “बॉस” के लिए 5 करोड़ रुपये देने होंगे।
रितेश कुमार सिंह के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो कॉल करने वाले ने WhatsApp पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
Bokaro Crime: परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने की धमकी
धमकी देने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि वे बोकारो में पहले भी एक व्यापारी की हत्या की योजना बना चुके हैं। साथ ही यह भी कहा कि रितेश कुमार सिंह और उनके परिवार की गतिविधियों पर उनकी नजर है, जिससे व्यवसायी और उनका परिवार काफी दहशत में है।
Bokaro Crime: संदेश में कई अपराधियों के नाम का जिक्र
धमकी भरे संदेश में राहुल दुबे (बॉस), अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला जैसे नामों का भी उल्लेख किया गया है। इस घटना के बाद से व्यवसायी और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की शिकायत मिलने के बाद बोकारो सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वाले नंबर की तकनीकी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: झारखंड में आंगनबाड़ी सेविका-रसोइयों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
-
द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि -
लोहरदगा में ED की रेड, सैफ-अमन अंसारी के घर तलाशी -
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल ने किया सरेंडर, झारखंड पुलिस को थी लंबे समय से तलाश -
गिरिडीह में न्याय की मांग को लेकर अनोखा विरोध, आधा बाल-मूंछ मुंडवाकर DC कार्यालय के सामने धरने पर बैठा परिवार -
गोड्डा में हथियार बनाने की कथित फैक्ट्री पर छापा -
हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने की मुलाकात, शिक्षा-निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा -
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज -
बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, विकास प्रीतम समेत 4 नेताओं को नई जिम्मेदारी -
जलाशयों में सोलर प्लांट से बदलेगी ऊर्जा तस्वीर, झारखंड में बड़ी संभावनाएं -
पूर्व एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता की जमानत खारिज, CID ने कोर्ट में पेश की 1000 पन्नों की केस डायरी -
JPSC-JSSC Case: हाईकोर्ट ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट के लिए दिया 48 घंटे का समय, 18 सितंबर को अगली सुनवाई -
CID SIT ने आयोग के अधिवक्ता संजय पिपरवाल को भेजा समन, कानूनी दस्तावेजों को लेकर होगी पूछताछ -
कस्टम्स के ऑफिस नोट का विरोध, अभ्रक मजदूर संघ ने बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन -
26 सितंबर को लोकभवन घेरेगी कांग्रेस, MMDR और ‘चंदा चोरी’ मुद्दे पर सरकार को घेरेगी -
33 संदिग्ध जन्म प्रमाण पत्र रद्द, डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग पर FIR -
24 जिलों की भर्ती सुधार यात्रा पूरी होते ही बिगड़ी देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती -
रांची के 62 समेत झारखंड के 75 मतदान केंद्रों पर एक भी Form-6 नहीं, 15 सितंबर आखिरी मौका -
Hemant Soren Government Action: 312 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 142 का वेतन रुका; 88 की सर्विस बुक में निंदा -
विधायक के पत्र की अनदेखी पर अफसरों पर होगी कार्रवाई? राधाकृष्ण किशोर ने सुझाया नया नियम
