BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा ही संगठन के प्रवाह को तेज किया: दीपक प्रकाश

सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा द्वारा प्रदेश भर में 70 स्थानों पर हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ranchi: BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन आज प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में कुल 70 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 15000लोगो को चिकित्सकीय सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में पार्टी पदाधिकारी ,सांसद विधायकगण,जनप्रतिनिधियों , कार्यकर्त्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया।

BJP पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे

रांची ग्रामीण जिलांतर्गत रातु प्रखंड के तिलता गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भाजपा के कार्यकर्ता समाज सेवा केलिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता है।

BJP पार्टी अंत्योदय के लिए समर्पित एवम संकल्पित है

भाजपा की राजनीति सत्ता केलिए नही बल्कि समाज परिवर्तन केलिए है। पार्टी अंत्योदय के लिए समर्पित एवम संकल्पित है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज प्रदेश के साथ सम्पूर्ण देश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य से जुड़े है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी ने सेवा ही संगठन की धारा को और तेज किया है। श्री प्रकाश ने कहा कि सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नही बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। समाज में इस भाव को मजबूत करने केलिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है।

प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने मधुक्म रांची में पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: RJD गठबंधन – बढ़ते अपराधिक मामले ने बिहार में नीतीश की छवि को कैसे प्रभावित किया?

 

Exit mobile version