प्रदेश BJP ने शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto के निधन पर जताया शोक
प्रदेश भाजपा ने झारखंड सरकार के शिक्षा एवम उत्पाद,मद्य निषेध मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
admin
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व Jagarnath Mahto जुझारू,संघर्षशील धरतीपुत्र थे।जिनके आकस्मिक निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का चेन्नई में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना मिली.
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें.
भगवान Jagarnath Mahto के परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करें: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करें।
ईश्वर Jagarnath Mahto आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ऐसी प्रार्थना है: Deepak Prakash
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को उन्होंने एक योद्धा की भांति हराया था, लेकिन उनका इस तरह असमय चला जाना अत्यंत पीड़ा दायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ऐसी प्रार्थना है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय आदि शामिल हैं।