BJP: तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को लेकर हुआ गहन विचार विमर्श

पार्टी को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी बनाने के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

Ranchi: BJP पूर्वी क्षेत्र के राज्यों बिहार,झारखंड,उड़ीसा,पश्चिम बंगाल,असम,अरुणाचल,मणिपुर, नागालैंड,मिजोरम,मेघालय,त्रिपुरा की गोहाटी में आयोजित सांगठनिक बैठक में भाग लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी शामिल हुए।

BJP का तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने की योजनाओं पर गहन विचार विमर्श हुआ

बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष ,सह संगठन महामंत्री श्री प्रकाश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने की योजनाओं पर गहन विचार विमर्श हुआ। पार्टी को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी सर्व समावेशी बनाने,केंद्र सरकार सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों की लोक कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Babulal Marandi in the meeting

बैठक में मोदी सरकार के 9साल बेमिसाल और महा जनसंपर्क अभियान में जनता से मिल रहे अपार जन समर्थन केलिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया गया।

झारखंड सहित गैर भाजपा शासित राज्यों में जनविरोधी नीतियों ,कुशासन,ध्वस्त विधि व्यवस्था आकंठ भ्रष्टाचार ,आदिवासी,दलित,पिछड़ा, महिला,युवा विरोधी कार्यों को उजागर करते हुए उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने का भी आह्वान हुआ।

 

 

यह भी पढ़े: CBI की चार्जशीट के बाद सुशील मोदी ने कहा, तेजस्वी को तुरंत बर्खास्त करें

Exit mobile version