HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

किसानों के मुद्दे पर BJP का बड़ा आंदोलन, 15 से 20 मई तक प्रखंड मुख्यालयों में धरना

झारखंड में किसानों के समर्थन में भाजपा का आंदोलन, MSP और मुआवजे की मांग तेज

Ranchi: Bharatiya Janata Party ने झारखंड में किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष Aditya Prasad Sahu ने घोषणा की है कि 15 मई से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा का आरोप है कि Hemant Soren सरकार ने किसानों से किए गए चुनावी वादे पूरे नहीं किए और राज्य की महागठबंधन सरकार किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है।

“किसानों से वादाखिलाफी कर रही सरकार”: BJP

आदित्य साहू ने कहा कि चुनाव से पहले झामुमो और कांग्रेस ने किसानों को कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन्हें भूल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को 3200 रुपए प्रति क्विंटल MSP, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, सस्ती दरों पर खाद-बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने जैसे वादे पूरे नहीं किए।

खाद की कालाबाजारी का आरोप: BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में खाद की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 266 रुपए की यूरिया की बोरी 550 से 800 रुपए तक बेची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीडीएस के नमक तक की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

“मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद की गई”: BJP

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी बाधाएं खड़ी की गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा धरना कार्यक्रम के जरिए सरकार के “किसान विरोधी चेहरे” को जनता के सामने लाएगी।

ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद: BJP

भाजपा ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। आदित्य साहू ने कहा कि रांची समेत कई जिलों में तरबूज, खीरा, ककड़ी और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

“कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की टूटी उम्मीद”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं और अच्छी पैदावार की उम्मीद में मेहनत करते हैं, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

क्षतिग्रस्त घरों के लिए भी राहत की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि कई इलाकों में गरीब परिवारों के घर भी बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मानसून आने से पहले सरकार को ऐसे परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।

ये भी पढ़े: Bihar News: बिहार पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन लिस्ट बदल सकती है पूरा खेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button