BJP प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 8साल बेमिसाल पुस्तिका का हुआ विमोचन

बाबूलाल मरांडी ने कहा ....कार्यकर्ता जन जन के बीच लेकर जाएं उपलब्धियां

Ranchi: भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा जारी मोदी सरकार के 8साल,बेमिसाल (8 saal bemisaal) के संबंध में उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, समरी लाल ,जैलेन्द्र महतो उपस्थित थे।

BJP: यह 8साल सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित साल है

विमोचन करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा यह पुस्तिका कोई कागज का पन्ना नही बल्कि मोदी सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज है। श्री मरांडी ने कहा कि यह 8साल सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित साल है जिससे देश के आम नागरिक के जीवन मे सार्थक बदलाव आया है। देश की जनता बदलाव को महसूस कर रही है।

मोदी सरकार गांव,गरीब ,किसान ,दलित वंचित समाज केलिये कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस दस्तावेज को लेकर जन जन तक जाएं। और बताएं कि कैसे मोदी सरकार गांव,गरीब ,किसान ,दलित वंचित समाज केलिये कार्य कर रही है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से उम्मीद भी करती है और उन्ही पर विश्वास भी करती है। कहा कि जनता ने मोदी है तो मुमकिन है इस मंत्र को आत्मसात कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने केलिये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशवाहक बने।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Sudesh Mahto ने झारखंड में जातीय जनगणना कराने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Exit mobile version