BJP मनाएगी Bihar Diwas, राजस्थान दिवस एवं उत्कल दिवस: Deepak Prakash
admin
Ranchi: अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। उक्त बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद Deepak Prakash ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की प्रांतीय टोली की बैठक में कही।
देशभर के सभी प्रांतों में विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने कहा कि भारत में सांस्कृतिक विविधता लिए हुए अनेक भाषा भाषाई लोग रहते हैं। फिर भी सभी की संस्कृति एक है। वह है- भारतीय संस्कृति। बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद समीर उरांव ने कहा कि देशभर के सभी प्रांतों में विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं। ऐसे लोगों के बीच कार्यक्रम करके सामाजिक समरसता बढ़ाना है।
धनबाद में बिहार दिवस , रांची में राजस्थान दिवस व सरायकेला में उत्कल दिवस मनाया जाएगा: Deepak Prakash
क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने बड़े कार्यक्रम लेने का सुझाव दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर जी ने झारखंड में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने विस्तृत चर्चा के उपरांत तय किया कि आगामी मार्च-अप्रैल में तीन कार्यक्रम आयोजित होंगे। धनबाद में बिहार दिवस , रांची में राजस्थान दिवस व सरायकेला में उत्कल दिवस मनाया जाएगा।
इनके अलावा बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका , विधायक अर्पणा सेन गुप्ता पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, प्रेम मित्तल अप्पा राव व हरविंदर सिंह बेदी भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रांतीय टोली के संयोजक प्रेम मित्तल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह बेदी ने किया।