BiharHeadlinesPoliticsSportsTrending

Bihar News: बिहार में स्कूल टाइमिंग बदली, 6 अप्रैल से दोपहर 12:20 बजे होगी छुट्टी

6 अप्रैल से नया टाइम-टेबल लागू, दोपहर पहले ही होगी छुट्टी

Bihar News: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग बिहार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूल 6 अप्रैल से 31 मई तक मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी पढ़ाई: Bihar News

नए आदेश के अनुसार स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे। इसके बाद आधे घंटे की प्रार्थना होगी और सुबह 7:00 बजे से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। दोपहर 12:20 बजे छुट्टी दे दी जाएगी, ताकि बच्चे तेज धूप और लू से बच सकें।

मिड-डे मील का भी नया समय: Bihar News

मिड-डे मील के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे तक का समय तय किया गया है। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां हेडमास्टर को दो शिफ्ट में भोजन कराने की छूट दी गई है, ताकि भीड़ से बचा जा सके।

डीएम को दिए गए विशेष अधिकार: Bihar News

गर्मी की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को भी अधिकार दिए गए हैं। अगर किसी जिले में लू का असर ज्यादा होता है, तो संबंधित डीएम अपने स्तर पर स्कूल टाइमिंग में और बदलाव कर सकते हैं।

गर्मी की छुट्टियों तक लागू रहेगा नियम

यह नई व्यवस्था फिलहाल 31 मई तक लागू रहेगी। इसके बाद गर्मी की छुट्टियों के खत्म होने पर स्कूल का समय फिर से पुराने शेड्यूल के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि नए टाइम-टेबल को सही तरीके से लागू किया जा सके।

ये भी पढ़े: असम के सरूपथर में गरजे Hemant Soren: साहिल मुंडा केवल प्रत्याशी नहीं, वंचितों की बुलंद आवाज़ हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button