HeadlinesNationalTrending

Bihar News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 115 DSP के तबादले से मचा प्रशासनिक हलचल

Samrat Government का बड़ा एक्शन, दो दिन में 115 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर

Bihar News: Bihar सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पिछले 48 घंटों के भीतर कुल 115 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया गया है। सरकार ने लगातार दूसरे दिन 54 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इससे पहले एक दिन पूर्व 61 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में हुए फेरबदल से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

युवा अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी: Bihar News

दूसरे चरण में जारी सूची में 64वीं, 65वीं और 66वीं बैच के युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग दी गई है। सरकार का फोकस जिला पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और तकनीकी इकाइयों को मजबूत करने पर बताया जा रहा है।

साइबर अपराध पर सरकार की विशेष नजर: Bihar News

राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए कई जिलों में साइबर क्राइम यूनिट में नई नियुक्तियां की गई हैं।

  • Shahnawaz Akhtar को नवादा साइबर क्राइम DSP बनाया गया है।
  • Abdur Rahman Danish को गया में साइबर अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • Abhishek Kumar को जमुई साइबर क्राइम DSP नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि तकनीकी रूप से सक्षम युवा अधिकारियों की तैनाती से साइबर अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

SDPO और विशेष इकाइयों में भी बदलाव: Bihar News

कई जिलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मद्यनिषेध विंग और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है।

पुराना आदेश भी रद्द: Bihar News

सरकार ने 15 मई को जारी एक पुराने ट्रांसफर आदेश में संशोधन करते हुए Surendra Kumar Singh के तबादले को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। वे अगले आदेश तक नीमचक बथानी, गया में SDPO पद पर बने रहेंगे।

अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार सख्त

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार अपराधियों, भू-माफियाओं और साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी कर रही है। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों में सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए थे।

ये भी पढ़े: ICC T20 World Cup कप के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button