Bihar Bypolls: सीएम नीतीश कुमार आनंद सिंह की धर्मपत्नी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Patna: बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव (Bihar Bypoll) के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। पूर्व आरजेडी विधायक और बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर हर किसी की नजर है।

राजनीति समीकरण बदलने के पश्चात यह पहला चुनाव है। अभी तक इस बात को लेकर असमंजस बरकरार था कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छोटे सरकार के नाम से पुकारे जाने वाले अनंत सिंह की धर्मपत्नी के पक्ष में प्रचार करेंगे? परंतु अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीलम देवी के लिए वोट मांगने के लिए मुकाम आ जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Bihar Bypoll: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी के लिए करेंगे प्रचार

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीलम देवी जो की अनंत सिंह की पत्नी है उनके लिए चुनाव करने मोकामा जाएंगे। तो फिर ऐसी है कि महागठबंधन की उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए सीएम नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में एक जनसभा करेंगे। वहां मुख्यमंत्री नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी साथ में मौजूद रहेंगे।

Bihar Bypoll: ताल में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव और मांझी भरेंगे हुंकार

मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आनंद सिंह की धर्मपत्नी की जीत पक्की करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि 27 अक्टूबर को मोकामा के डाल इलाके में घोसवारी प्रखंड में महागठबंधन के यह बड़े नेता जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

नीलम देवी अपने छेत्र में प्रचार करते हुए

Bihar Bypoll: महागठबंधन ने मोकामा में झोंकी ताकत

बदलती सियासी माहौल में बिहार में यह सबसे पहला चुनाव है। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अब महा गठबंधन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। अनंत सिंह के गढ़ माने जाने वाले मोकामा में महागठबंधन के बड़े चेहरे बहुत जल्द ही चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

नीलम देवी जोकि अनंत सिंह की धर्मपत्नी है उनके लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। 26 और 27 अक्टूबर को ललन सिंह मोकामा में रोड शो और जनसभा को संबोधित कर नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress अध्यक्ष पद पर खड़गे निर्वाचित होने पर राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम ने बधाई दी

Exit mobile version