वन पदाधिकारी नियुक्ति पर घमासान: Babulal Marandi ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, परीक्षा रद्द करने की मांग

रांची: Babulal Marandi: झारखंड में सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्र पदाधिकारी की सीधी नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर विज्ञापन रद्द करने और नया विज्ञापन जारी करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विज्ञापन में वानिकी संकाय से स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता नहीं दी गई, जो न्यायसंगत नहीं है।

क्या है मामला?

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अगस्त 2024 में सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्र पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 04/2024 जारी किया था। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 15 व 29 जून 2025 को प्रस्तावित है। लेकिन विज्ञापन में वानिकी (Forestry) स्नातकों को कोई विशिष्ट प्राथमिकता नहीं दी गई है, जो इस क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यायिक और तकनीकी रूप से अनुचित मानी जा रही है।

यह भी पढ़े: Caste Census: जातीय गणना पर केंद्र के फैसले में क्या है नीतीश कुमार की भूमिका?

Babulal Marandi ने क्या कहा?

मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से वानिकी संकाय में स्नातक कर चुके दर्जनों छात्रों ने उनसे मुलाकात कर इस अन्याय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में वन पदाधिकारियों की नियुक्ति में वानिकी स्नातकों के लिए 50% पद आरक्षित होते हैं।

मरांडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि—

Babulal Marandi News: राजनीतिक और तकनीकी मामला बनता जा रहा है यह मुद्दा

इस मामले ने शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी विशेषज्ञता और नियुक्ति प्रक्रिया में न्याय के सवालों को जन्म दिया है। वानिकी में स्नातक छात्र वर्षों से इस क्षेत्र की पढ़ाई करते हैं, और उन्हें प्रशासनिक पदों में वंचित किया जाना राज्य के वन प्रबंधन और संरक्षण की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकता है।

मुख्य बिंदु:

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Caste Census को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Exit mobile version