HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Babulal Marandi PM से मिले, झारखंड की राजनीति में अब क्या होगा

New Delhi: Babulal Marandi: इस वर्ष झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके देखते हुए झारखंड की राजनीति में हलचल भी बढ़ गई है। झारखंड के भाजपा के बाबूलाल मरांडी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे।

हाथों में लाल रंग के फूल लेकर Babulal Marandi प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे

उन्होंने झारखंड की राजनीति हालातो एवं पार्टी की स्थिति पर पीएम से चर्चा की। हाथों में लाल रंग के फूल लेकर बाबूलाल प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे। इस बीच उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा और ऊपर गुलाबी रंग के बेस कोट पहना हुआ था। मीटिंग के दौरान उनके हाथ में कुछ डाक्यूमेंट्स भी नजर आए।

हले प्रदेश स्तर पर बात हो गई थी फिर यहां बात हुई: Babulal Marandi

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीटिंग के पश्चात मीडिया से वार्तालाप के दौरान कहा”हमारी आज पीएम मोदी से मुलाकात हुई। मैंने उनसे झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। चंपई सोरेन के भाजपा ज्वाइन करने पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इससे पार्टी को फायदा होगा। पहले प्रदेश स्तर पर बात हो गई थी फिर यहां बात हुई।

चंपई सोरेन के पार्टी में आने से पहले हम सब की बातचीत हो गई थी। उसके पश्चात कल उनको गृह मंत्री अमित शाह से मिलवाया गया था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा में कुछ बचा नहीं है।

Babulal Marandi
Champai Soren with Amit Shah

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

चंपई सोरेन के भाजपा में आने को पार्टी बड़ी राजनीतिक जीत मान रही है। उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। चंपई सोरेन शिबू सोरेन के सबसे करीबी नेताओं में से एक है। उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक माना जाता है। 30 अगस्त को चंपई सोरेन के साथ लोगों हेंब्रम भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। Champai Soren ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस इस मीटिंग में झारखंड बीजेपी के प्रभारी और असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे।

 

 

 

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button