भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने शिबू सोरेन परिवार पर दिया बड़ा बयान

मजदूरी करके खा लेना लेकिन शिबू सोरेन जैसा नहीं बनना.....बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर हैं। श्री मरांडी आज साहेबगंज में भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित मोटर साईकिल रैली में शामिल हुए।

अमर शहीद सिदो कान्हु चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने रैली का शुभारंभ भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो कान्हु चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव भी उपस्थित थे।

आदिवासी अधिकार मोटर साईकिल रैली भोगनाडीह से प्रारंभ होकर बरहेट, पंचकठिया,कुंडली, कुसमा,बरगाही,हाथीबाथन,धरमपुर मोड़,मुंह जोड़ा, सिम लौंग,रामपुर,तिलहाबाद,सुंदर मोड़, करमा टांड़,घटयारी,कहुआधाब,बुआरी जोर,कुशबीला,राजा भीठा,नारायणपुर,कुसमा घाटी,मोहनपुर, लल मटिया, धान कुंडा,रामकोला, मडवा टोला, बोरियो ,डुमरिया फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई।

रैली का सकड़ों स्थानों पर जनजाति परंपरा एवम पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया: Babulal Marandi

रैली से पूर्व साहेबगंज में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं अपने परिवार की आने वाली पीढ़ियों को कहूंगा कि मजदूरी करके पेट भर लेना लेकिन शिबू सोरेन और उनके परिवार की तरह मत बनना।

उन्होंने कहा कि झारखंड से प्रेम करने वाला कोई भी परिवार या व्यक्ति अपने बच्चों को यही सलाह देगा ।शिबू सोरेन उनके आदर्श नही बन सकते। जिसने झारखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसने अलग राज्य आंदोलन को बेंच दिया वह परिवार झारखंड का आदर्श नही हो सकता।

ईडी की कारवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है।मुख्यमंत्री अगर बेदाग हैं तो फिर क्यों भागते फिर रहे। क्यों नहीं ईडी के समन का सम्मान कर रहे। संवैधानिक पद पर बैठकर मुख्यमंत्री कानून को तोड़ रहे।फिर आम आदमी से कैसे नियम का पालन करवाएगी ये सरकार।

ईडी को अब मुख्य मंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस भ्रष्टाचार का एलायंस है।सारे भ्रष्टाचारी मोदी जी के खिलाफ एकजुट हो रहे।जनता इस बात को समझती है।इसलिए आनेवाले दिनों में जनता इसका जवाब ईवीएम मशीन में देगी।

उन्होंने कहा कि देश और राज्य की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए संकल्पित है। 2024में एन डी ए गठबंधन को झारखंड की 14लोकसभा सीट पर विजय दिलाएगी।केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

 

Exit mobile version