HeadlinesJharkhandStatesTrending

आलमगीर आलम की जमानत पर Babulal Marandi का हमला, बोले- बेल मिलना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- आलमगीर की रिहाई पर जश्न शर्मनाक

Ranchi: Babulal Marandi ने पूर्व मंत्री Alamgir Alam को जमानत मिलने और उनकी रिहाई पर मनाए जा रहे जश्न को लेकर कांग्रेस और समर्थकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जमानत मिलना किसी के निर्दोष होने का प्रमाण नहीं होता और अदालत में मामला अभी लंबा चलेगा।

“क्रांतिकारी की तरह जश्न मनाना गलत”: Babulal Marandi

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आलमगीर आलम को उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम राहत मिली है, इसे “बाइज्जत बरी” होना नहीं समझा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह समर्थक और लाभार्थी मिठाइयां बांटकर, पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है मानो कोई क्रांतिकारी आजादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो। मरांडी ने सवाल उठाया कि क्या करोड़ों रुपए की कथित काली कमाई और कमीशनखोरी के आरोप अब उत्सव मनाने की उपलब्धि बन गए हैं।

₹32 करोड़ बरामदगी का किया जिक्र: Babulal Marandi

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस मामले में मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से करीब 32.20 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हों, वहां जनता सवाल जरूर पूछेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश टीवी स्क्रीन पर नोटों के ढेर देख रहा था और झारखंड शर्म से सिर झुकाए खड़ा था। आखिर एक घरेलू सहायक के घर में इतनी बड़ी रकम कैसे पहुंची, इसका जवाब जनता जानना चाहती है।

“कानून की प्रक्रिया अभी बाकी”: Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अदालत की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और मुकदमा अभी जारी है। उन्होंने कहा कि सत्ता, संपर्क और संसाधनों के दम पर कुछ समय की राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर भरोसा न हो तो Lalu Prasad Yadav के राजनीतिक और कानूनी सफर को देखा जा सकता है। सत्ता और उम्र बदलने के बावजूद पुराने मामलों की परछाई उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आलमगीर आलम आज होटवार जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया और कई जगहों पर जश्न भी मनाया गया।

ये भी पढ़े: झामुमो के पत्र पर JMM का पलटवार, Pratul Shah Deo बोले- PM मोदी राष्ट्रहित में कर रहे काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button