HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

बड़कागांव विधायक Amba Prasad को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य

Hazaribagh: बड़कागांव विधायक सह सदस्य सरकारी आश्वासन समिति एवं निवेदन समिति झारखंड विधानसभा सुश्री अंबा प्रसाद (Amba Prasad) को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का अधिषद सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया।

विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई देने का कार्य किया जाएगा: Amba Prasad

यह मनोनयन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो के द्वारा सहमति प्रदान करने के पश्चात उप सचिव किरण सुमन बखला द्वारा पत्र प्रेषित कर किया गया। विधायक अंबा प्रसाद के अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधिषद सदस्य के रूप में डॉक्टर सरफराज अहमद, जयप्रकाश भाई पटेल, उमाशंकर अकेला, अमित कुमार यादव एवं मनीष जयसवाल को भी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई देने का कार्य किया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button