Amba Prasad: बड़कागांव में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत, दो रेफर
विधायक अंबा प्रसाद की तत्परता पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने किया हर संभव मदद
admin
Amba Prasad
Barkagaon: Amba Prasad: बड़कागांव महटीकरा के समीप दिन सोमवार को आपस में दो मोटरसाइकिल में टक्कर होने से 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत हो गई है.
बड़कागांव महटीकरा के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर होने से 3 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखदायी है। घायलों की स्थिति और उनके इलाज पर लगातार नजर बनाए रखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने, घायलों के शीघ्र ठीक होने के लिए और परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करती हूँ।
जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाने पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे को घटनास्थल पर भेज कर घायलों का हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिसके बाद प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराया।
सारे वस्तुस्थिति से पर लगातार नजर बनाए रखी हूं: Amba Prasad
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सारे वस्तुस्थिति से पर लगातार नजर बनाए रखी हूं, घायलों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।