HeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

कालकाजी से कांग्रेस की Alka Lamba का ‘आप’ पर हमला, आतिशी को दी चुनौती

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने Alka Lamba को मैदान में उतारा है। उनकी सीधी टक्कर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगी।

उम्मीदवार घोषित होते ही अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और इसके नेताओं पर तीखे हमले शुरू कर दिए।

AAP ने युवाओं को शराब दी, रोजगार नहीं: Alka Lamba

अलका लांबा ने आरोप लगाया कि AAP ने दिल्ली के युवाओं को रोजगार देने के बजाय शराब के प्रलोभन में उलझा दिया। उन्होंने कहा, “एक के साथ एक फ्री शराब की बोतल का ऐलान कर आपने युवाओं के हाथों में शराब थमा दी। उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार खामोश है।”

आतिशी पर व्यक्तिगत हमला

आतिशी को “अस्थायी मुख्यमंत्री” बताते हुए अलका ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने संवैधानिक पद पर बैठी महिला का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि दिल्ली के हक की लड़ाई है।

दिल्ली को बर्बाद होते देखा है: Alka Lamba

अलका ने कहा कि उन्होंने 30 वर्षों में दिल्ली को बदलते हुए देखा है। “यहां की जहरीली हवा, महंगाई, और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। मेरी लड़ाई इन्हीं मुद्दों पर केंद्रित है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

AAP और BJP का संघर्ष, जनता की परेशानी: Alka Lamba

AAP और भाजपा पर निशाना साधते हुए अलका ने कहा कि दोनों ने दिल्ली के विकास के बजाय आपसी लड़ाई में समय बर्बाद किया। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को पैसे देने जैसे नए वादे करने वाली AAP ने पिछले 10 सालों में ये कदम क्यों नहीं उठाए।

दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ा

कालकाजी सीट पर अलका लांबा और आतिशी के बीच मुकाबला सियासी चर्चा का विषय बन गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सियासी जंग दिल्ली के मतदाताओं को कितना प्रभावित करती है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: पटना के नए एसएसपी बने Awkash Kumar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button