HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU ने विकास आधारित राजनीति पेश कर हेमंत सरकार को चुनौती दी है

जनादेश प्रत्यक्ष तौर पर झूठ की बुनियाद पर चल रही सरकार की नीति, निर्णय और मंशा के खिलाफ है: सुदेश कुमार महतो

Ranchi: AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुनिता चौधरी की शानदार जीत पर विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

साथ ही इस फैसले को राज्य में कुशासन और छल प्रपंच से चल रही सरकार के खिलाफ बताया है।

रामगढ़ उपचुनाव की कमान संभाल रहे पार्टी प्रमुख ने जीत पर पहली प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “ये जनादेश प्रत्यक्ष तौर पर झूठ की बुनियाद पर चल रही सरकार की नीति, निर्णय और मंशा के खिलाफ है। उपचुनाव का नतीजा 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करेगा।”

AJSU

AJSU रामगढ़ और राज्य के हितों की बात करती रही

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भले ही कांग्रेस का उम्मीदवार था, पर लड़ रहे थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। जाहिर है सत्ता को चुनौती देना आसान नहीं था। चुनाव में सत्तारूढ़ दलों ने भावनात्मक लहर पैदा करने की कोशिशें की और झूठ परोसते रहे। जबकि आजसू रामगढ़ और राज्य के हितों की बात करती रही।

AJSU

श्री महतो ने पूरे उपचुनाव में प्रचार से लेकर रणनीति तर खुले दिल से भाजपा का साथ मिलने पर भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आजसू के कार्यकर्ताओं और खासकर चूल्हा प्रमुखों ने जवाबदेह राजनीति और निचले स्तर पर घर-घर जनता से सीधे जुड़ाव के डिजाइन/फार्मूले पर काम कर इस उपचुनाव के जरिए हेमंत सोरेन सरकार को करारा जवाब दिया है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button