AJSU अप्पर बाजार मंडल का हुआ गठन अध्यक्ष बने सक्षम झा

रांची। AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो जी के निर्देशानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश भर में सांगठनिक विस्तार हो रहा है।

AJSU राँची महानगर अंतर्गत अप्पर बाजार मंडल में बैठक की गई

इसी क्रम में आज अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) राँची महानगर अंतर्गत अप्पर बाजार मंडल में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने किया। जिसमें अप्पर बाजार मंडल इकाई गठित की गई, अप्पर बाजार मंडल इकाई में निम्नांकित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई-

अध्यक्ष – सक्षम कुमार झा
महासचिव – सिद्धांत मिंज
उपाध्यक्ष – हिमांशु पांडे ,श्याम कुमार
कोषाध्यक्ष – राज यादव
प्रवक्ता – रोहित सिन्हा
सोशल मीडिया प्रमुख – संदीप कुमार
सोशल मीडिया सह प्रमुख – शुभम कुमार
संगठन सचिव – अभिषेक
सचिव – राजकुमार , अमन यादव, रोशन कुमार , दिवाकर कुमार, आवेश, प्रांजल गुप्ता ,हर्ष सिंह ,प्रियांशु कुमार
सह सचिव – पृथ्वी सिंह ,आदर्श झा
सदस्य – गोपाल, राजू, संटू, विकास, प्रेम, मुकेश , अमन यादव, मोहित, अभिषेक,रोशन,पृथ्वी ,अवधेश ,संदीप, दिवाकर

नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा AJSU के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा: अभिषेक झा

इस अवसर पर अभिषेक झा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू (AJSU) छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

महानगर संयोजक सदस्य राहुल तिवारी ने कहा कि आजसू एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी सदस्य परिवार की भावना से जुड़े रहते हैं और परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए छात्र हित में आंदोलनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते हैं।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से गोपाल, राजू, संटू, विकास, प्रेम, मुकेश , अमन यादव, मोहित, अभिषेक,रोशन,पृथ्वी ,अवधेश ,संदीप, दिवाकर के अलावे कई सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या चीन में हुआ तख्ता पलट, चीनी राष्ट्रपति Xijinping को नजरबंद किया गया?

 

Exit mobile version