BiharHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

“मोकामा में विकास की नई शुरुआत: CM Samrat Choudhary ने किया 18.11 करोड़ की योजना का शिलान्यास”

“परशुराम मेला का उद्घाटन, मोकामा में कमर्शियल बिल्डिंग का शिलान्यास”

पटना | 20 अप्रैल 2026: बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना जिले के मोकामा क्षेत्र में परशुराम स्थान परिसर में 18.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होंने परशुराम मेले का उद्घाटन भी किया और प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर: Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष जब परशुराम मेला आयोजित हो, तब श्रद्धालुओं को और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के विस्तार और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए।

मोकामा को बनाएंगे औद्योगिक हब: Samrat Choudhary

Samrat Choudhary ने मोकामा के विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से काफी संभावनाओं वाला है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यहां उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन चिन्हित की जाए और हैवी इंडस्ट्री के विकास के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन पर फोकस: Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री ने मोकामा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की दिशा में भी काम करने का भरोसा दिलाया। साथ ही, क्षेत्र में तिरुपति भगवान के मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र और राज्य के विकास कार्यों का जिक्र: Samrat Choudhary

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस क्षेत्र में पुल, फोरलेन और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, जिसे आगे और गति दी जाएगी।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मोकामा में कमर्शियल बिल्डिंग और मेले के विकास की यह पहल न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि धार्मिक और औद्योगिक दृष्टि से भी इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची दुष्कर्म केस में सभी आरोपी गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button