HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

इतिहास को सामने रखकर बेहतर भविष्य का निर्माण बड़ी चुनौती: Sudesh Mahto

हम अपनी जिम्मेदारियों और उसूलों के साथ आगे बढ़ने, झारखंडी विषयों और विचारों को स्थापित करने लिए संकल्पित

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने कहा है कि इतिहास को सामने रख झारखंड के बेहतरीन भविष्य का निर्माण चुनौती भरा है।

आज पूरे राज्य में संकल्प दिवस का आयोजन के साथ झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया: Sudesh Mahto

लेकिन हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारियों और उसूलों पर कायम रहते हुए इन चुनौतियों को हर हाल में पीछे छोडना है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संकल्प सभा में उन्होंने ये बातें कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी ने आज पूरे राज्य में संकल्प दिवस का आयोजन के साथ झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में उसूलों और यथार्थ के साथ चलना और समझना जरूरी है। साथ ही किसी नेता, कार्यकर्ता और दल का राज्य के प्रति कितना समर्पण है, इसका आंकलन किया जाना चाहिए।

Sudesh Mahto

जनता के यह बोलने पर ही आपकी छवि स्थापित होगी और राजनीति परवान चढ़ेगी: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि सत्ता एक अवसर है। इस अवसर की असली परीक्षा तब होती है, जब जनता कहे, “मेरी सरकार है”। जनता के यह बोलने पर ही आपकी छवि स्थापित होगी और राजनीति परवान चढ़ेगी। अफसोस, झारखंड जिस हालात से गुजर रहा उसमें यह आवाज नहीं सुनी जा रही। दरअसल जिस संगठन और नेता के सोच में कभी विकास, विचार, चिंतन योग्यता नहीं हो, वो केवल संख्या के आधार पर राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

हमें कर्तव्यबोध और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है: Sudesh Mahto

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए उन्होंने कहा कि हमने एक मुकाम तय किया है। हमारी राजनीति का विषय बिल्कुल स्पष्ट है। हमें कर्तव्यबोध और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। यदि जेहन में कर्तव्यबोध नहीं होंगे तो संगठन बनेंगे, लोग जुटेंगे, आंदोलन होंगे, लेकिन उनका बिखराव भी होगा। झारखंड निर्माण के उद्देश्यों को भी पूरा करने में नाकाम होगा। बदली परिस्थितियों में हमें एक अच्छे और बेहतर झारखंड का निर्माण करना है।

Sudesh Mahto

आजसू के कार्यकर्ताओं को अपने संघर्ष और एकजुटता को धार देना होगा। यही संघर्ष आने वाले साल 2024 में परिणाम देगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ‘जहां दुनिया पीएम मोदी की तारीफ करती है, वहीं कांग्रेस उन्हें सांप कहती है’: JP Nadda

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button