HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

झारखंड Congress की जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम 1700 KM से उपर पूरी हो चुकी है

इसी कड़ी में आज धनबाद और बोकारो में जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन किया गया

Ranchi: 12 अप्रैल 2023रू झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के तत्वावधान में 1950 किमी राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम 1700 किमी से उपर पूरी हो चुकी है।

इसी कड़ी में आज धनबाद और बोकारो में जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन किया गया।

Congress News: हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं: Avinash Pande

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं।

Congress News: केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार बैचेन हो गई

राहुल गांधी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए 4000 किमी की पैदल यात्रा की, जिससे भाजपा में बैचेनी छा गई और राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई क्योंकि वे लगातार गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की बात करते हैं। इसलिए केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार बैचेन हो गई। उन्हें अपनी सत्ता जाने का डर सताने लगी और वे सत्य को दबाने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने कहा कि देश असत्य के रास्ते पर चल पड़ा है अगर आप केन्द्र में बैठी सरकार से सवाल करेंगे तो आपको जेल जाना पडेगा। देश में अघोषित आपातकाल लागू है।

Congress News: देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है: Rajesh Thakur

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ और साजिश पर ही भरोसा और विश्वास करते हैं। देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अड़ानी के फॉर्म में 20 हजार करोड कहां से आये, किसका पैसा है इस पर कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। लेकिन विपक्ष और आम जनमानस को इडी और सीबीआई से डराया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री झूठ के बदौलत राजनीतिक कर रहे है। कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक देश में रहने वाले लोगों की लडाई लडता आया है और हम आगे भी लडते रहेंगे।

Congress News: एलआईसी और एसबीआई  के डूबने का कारण प्रधानमंत्री से पूंछा: Alamgir Alam

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म इसलिए की गई कि उन्होंने प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ डाल दिया। उन्होंने अड़ानी मोदी के गठबंधन पर आवाज उठायी। राहुल जी ने एलआईसी और एसबीआई  के डूबने का कारण प्रधानमंत्री से पूंछा।

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रणव झा, विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, सोशल मीडिया स्टेट कोर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, कुमार गौरव, श्वेता सिंह, परिन्दा सिंह, संतोष सिंह, सुल्तान अहमद ने भी संबोधित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button