HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

युवाओं को रोजगार देने के लिए विधायक डॉक्टर Irfan Ansari का अद्भुत प्रयास

कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता... छोटा सोच होता है-इरफान अंसारी

Jamtara: आज जामताड़ा विधायक डॉ Irfan Ansari ने चलना हरचंदडीह के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए कैटरिंग इक्विपमेंट मुहैय्या कराया।

ग्रामीणों ने विधायक जी से डग बाल्टी कल्चु मग गमला और कैटरिंग जर्सी के लिए ₹10000 की राशि प्रदान की।

हम लोगों को बर्तन बाहर से भाड़े मे लाने का काम करते हैं: Irfan Ansari

जैसा कि मालूम हो कि ग्रामीणों ने विधायक जी से कैटरिंग बर्तन के लिए सहायता राशि की मांग रखी थी और बताया कि गांव में शादी ब्याह श्राद्ध भोज एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए भोज भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसके लिए बर्तनों की आवश्यकता पड़ती है। हम लोगों को बर्तन बाहर से भाड़े मे लाने का काम करते हैं। तो ऐसे में हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग कैटरिंग की सभी बर्तन गांव से ही उपलब्ध कराएंगे।

हमारे युवा रोजगार के लिए बाहर ना जाएं इसके लिए मैंने यह राशि उपलब्ध कराई है: Irfan Ansari

विधायक जी ने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहां कि हमारे युवा रोजगार के लिए बाहर ना जाएं इसके लिए मैंने यह राशि उपलब्ध कराई है और आगे भी जो जरूरत होगी वह मैं देने का काम करूंगा। रोजगार के अभाव में हमारे युवा राज्य से पलायन कर रहे हैं और दुख तो तब होता है जब हमारे बच्चे बाहरी राज्यों में किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं और उनकी लाश को वापस घर भेज दिया जाता है।

Irfan Ansari

युवाओं को भी मजबूत और सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं: Irfan Ansari

इसी को देखते हुए मैंने यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद करने का काम कर रहा हूं। आज जामताड़ा हर दिशा में आगे बढ़ रहा है इसलिए मैं यहां के युवाओं को भी मजबूत और सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं।

मौके पर राजेंद्र हेम्ब्रम नारायण मुर्मू निशापति हांसदा सत्य टुडू निरुलाल मुर्मू राजेश मुर्मू लखन मरांडी लखन मुरमू प्रेम हेंब्रम रुपई सोरेन मोती लाल मरांडी भूटुका मुर्मू बिहारी मुर्मू आमीन टूडू सुशील मुर्मू मनवा मरांडी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button