HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 7जनवरी से झारखंड के चार दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर

7जनवरी से 10जनवरी तक करेंगे सांगठनिक प्रवास

Ranchi: राज्यसभा में BJP के मुख्य सचेतक,पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आगामी 7जनवरी से झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी।

श्री साहू ने बताया कि डॉ वाजपेई अपने संगठनिक प्रवास के क्रम में वे अलग अलग जिलों के सांसद,विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष,महामंत्री के साथ बैठक को संबोधित करेंगे। डॉ वाजपेई मंडल कार्यसमिति,मंडल के सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष,महामंत्री ,शक्ति केंद्र संयोजक,सह संयोजक के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि डॉ वाजपेई का प्रवास 7जनवरी को लातेहार,8जनवरी को पलामू,9जनवरी को गढ़वा और 10जनवरी को चतरा में निर्धारित है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Love Jihad: झारखंड की आदिवासी महिला को प्रेमी और उसके परिवार ने मार डाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button