HeadlinesJharkhandStatesTrending

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से भाजपा में शोक, आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर झारखंड भाजपा ने शोक जताया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा में शोक, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग: हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान आदित्य साहू ने महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। इनमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

परिजनों को संबल देने की कामना

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह सहित प्रदेश मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और अन्य नेता शामिल रहे।

सभी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button