
सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई और आत्मीय संवाद भी हुआ।
इस मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा गया कि सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों, संघर्षों और विचारों को इस पुस्तक के माध्यम से जानना सभी के लिए प्रेरणादायी होगा।



