HeadlinesJharkhandStatesTrending

रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, अंजनी सोरेन ने की स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

CM Hemant Soren को बहनों ने बांधी राखी, मां रूपी सोरेन समेत परिजन रहे मौजूद

रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, अंजनी सोरेन ने की स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

 

Ranchi: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

 

बड़ी बहन का लिया आशीर्वाद

 

रक्षा सूत्र बांधे जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन अंजनी सोरेन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया। वहीं, उन्होंने अपनी छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस आत्मीय अवसर पर परिवार के सदस्यों के बीच रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं।

 

झारखंडवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित अन्य परि­जन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button