
Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के महा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों संग पूरे विधि- विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और कुंवारी कन्या पूजन किया।
महानवमी के पावन अवसर पर समस्त राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।
माँ सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करे, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/3LrWYUezig
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 4, 2022
CM ने मां दुर्गा से राज्य और राज्य वासियों के समग्र विकास, कल्याण, सुख- समृद्धि और शांति की कामना की। पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन और श्रीमती रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन शामिल रहे।
यह भी पढ़े: पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने CM Hemant Soren से मुलाकात की



