HeadlinesJharkhandStatesTrending

दुरंड कप 2026: दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी, बिना टिकट नहीं मिलेगा प्रवेश; कई सामानों पर प्रतिबंध

Durand Cup 2026: मुफ्त टिकट, 29 हजार दर्शकों की व्यवस्था, जानिए स्टेडियम में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं

दुरंड कप 2026: दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी, बिना टिकट नहीं मिलेगा प्रवेश, कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध

Ranchi: 135वें इंडियनऑयल दुरंड कप-2026 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर भारतीय सशस्त्र बल तथा झारखंड सरकार ने दर्शकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। आयोजन समिति ने टिकट वितरण, स्टेडियम में प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।

दर्शकों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।

22 जुलाई से मिलेगा मुफ्त टिकट

आयोजन समिति के अनुसार 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टिकटों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

  • टिकट पूरी तरह फ्री होंगे।
  • एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे।

यहां से मिलेगा टिकट

टिकट वितरण के लिए स्टेडियम परिसर में विशेष काउंटर बनाए गए हैं।

  • गेट नंबर 11 और 13 के बीच 10 काउंटर
  • गेट नंबर 23 के पास 2 अतिरिक्त काउंटर

दर्शकों को मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

29 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

आयोजन समिति के अनुसार स्टेडियम में कुल 29,183 दर्शकों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई है।

  • 21,200 सीटें सामान्य दर्शकों के लिए
  • 7,983 सीटें VIP, VVIP और मीडिया के लिए आरक्षित

स्टेडियम में A से G तक कुल आठ स्टैंड बनाए गए हैं और प्रत्येक स्टैंड के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार निर्धारित किए गए हैं।

इन सामानों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित वस्तुओं को स्टेडियम के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी—

  • हथियार, चाकू एवं अन्य नुकीली वस्तुएं
  • पटाखे, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ
  • बड़े बैग, सूटकेस, लैपटॉप बैग और स्पोर्ट्स बैग
  • बाहर का भोजन और पानी की बोतलें
  • शराब, सिगरेट, ई-सिगरेट, वेप और अन्य नशीले पदार्थ
  • ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरा, ट्राइपॉड, बड़े पावर बैंक और लैपटॉप
  • मोटरसाइकिल हेलमेट, सेल्फी स्टिक, लकड़ी की छड़ी और बड़े छाते
  • दूरबीन (बाइनॉक्युलर), पालतू जानवर और लेजर पॉइंटर
  • मेगाफोन, एयर हॉर्न तथा अन्य शोर करने वाले उपकरण
  • दो मीटर से बड़े झंडे, बैनर और राजनीतिक या आपत्तिजनक संदेश वाली सामग्री

दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण अपील

आयोजन समिति ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से कम-से-कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी हो सके।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि स्टेडियम प्रबंधन को किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को जब्त करने तथा सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति को प्रवेश से रोकने का अधिकार होगा।

आयोजन समिति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन कर दुरंड कप 2026 को सफल और व्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button