HeadlinesJharkhandStatesTrending

जमशेदपुर हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी बोले- SP हटाना सजा नहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो FIR

जमशेदपुर हत्याकांड पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि SP को हटाना पर्याप्त कार्रवाई नहीं है

जमशेदपुर के चर्चित हत्याकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा एसपी और एसएसपी को हटाए जाने की कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताते हुए कहा कि केवल अधिकारियों का तबादला या हटाना सजा नहीं माना जा सकता।

“मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हो प्राथमिकी”

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि पुलिस की मौजूदगी में किसी व्यक्ति की हत्या होती है, तो इसकी जवाबदेही संबंधित पुलिसकर्मियों की भी बनती है। उन्होंने दावा किया कि अब तक घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार दोषियों के खिलाफ वास्तव में गंभीर है, तो हत्या के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

होटल मालिक पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

मरांडी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों के होटल से आरोपी खाना खाकर निकले थे, उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, यदि कोई व्यक्ति किसी होटल या घर में भोजन करने के बाद बाहर जाकर अपराध करता है, तो केवल इस आधार पर होटल मालिक या संबंधित व्यक्ति को आरोपी बनाना उचित नहीं है। उन्होंने पूछा कि ऐसे मामलों में होटल संचालक का क्या दोष है।

सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल प्रशासनिक फेरबदल पर्याप्त नहीं है। दोषियों के साथ-साथ यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button