HeadlinesJharkhandStatesTrending

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का राज्यव्यापी अभियान, 6 जुलाई तक युवाओं और महिलाओं से करेगी संवाद

भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक झारखंड में राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का राज्यव्यापी अभियान, 6 जुलाई तक युवाओं और महिलाओं से करेगी संवाद

Ranchi:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की ओर से झारखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरण, संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

युवाओं और महिलाओं से होगा संवाद

गणेश मिश्रा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रमों का शेड्यूल

  • 01 जुलाई – लोहरदगा (कुड़ू): मुख्य वक्ता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत
  • 02 जुलाई – दुमका (एस.पी. कॉलेज): मुख्य वक्ता – सुनील सोरेन, राज पालीवार, सीताराम पाठक, मनीष दुबे
  • 04 जुलाई – धनबाद (इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट भवन): मुख्य वक्ता – बिरंची नारायण, संजीव कुमार
  • 05 जुलाई – रांची (स्टेट लाइब्रेरी, मोराबादी): मुख्य वक्ता – प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह
  • 05 जुलाई – पलामू (हरिहरगंज): मुख्य वक्ता – श्याम नारायण दूबे, प्रेम सिंह, विश्वजीत पाठक
  • 06 जुलाई – जमशेदपुर (जुस्को सभागार): मुख्य वक्ता – शशांक राज
  • 06 जुलाई – गिरिडीह (के.एन. बक्सी कॉलेज): मुख्य वक्ता – गणेश मिश्रा, शिवशक्ति बक्सी

राष्ट्र निर्माण के संदेश पर रहेगा फोकस

भाजपा का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के बीच राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button