HeadlinesJharkhandStatesTrending

दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में बड़ा समझौता,किसानों को मिला दोगुना दाम

ग्रामीण महिलाओं को बड़ी राहत, JSLPS के जरिए मिला आम का बेहतर बाजार

JSLPS की पहल से गुमला के किसानों को मिला बड़ा बाजार, अपना मार्ट ने खरीदे 2 टन आम्रपाली आम

रांची: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल से अब ग्रामीण इलाकों में उगाए गए आम सीधे बड़े बाजार तक पहुंचेंगे। इसी कड़ी में गुमला जिले के MVM बाघिमा पालकोट फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) और अपना मार्ट के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

समझौते के तहत पहले चरण में अपना मार्ट ने FPO से करीब 2 टन आम्रपाली आम की खरीदारी की है। खास बात यह रही कि किसानों को बाजार के मुकाबले लगभग दोगुनी कीमत मिली है।

गांव से मॉल तक पहुंचेगा आम्रपाली आम

JSLPS की ओर से बताया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार किए गए आम अब रांची के विभिन्न अपना मार्ट स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण किसानों और महिला समूहों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना है।

दीदियों की बढ़ी आय, चेहरे पर लौटी मुस्कान

FPO से जुड़ी भगवती देवी, करुणा देवी और कुमवारी बरवा ने बताया कि पहले उन्हें गांव के हाट-बाजार में कम कीमत पर आम बेचने पड़ते थे, लेकिन अब अपना मार्ट से सीधे ऑर्डर मिलने के बाद उनकी आय बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त आय से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही वे भविष्य में आम उत्पादन बढ़ाने के लिए और मेहनत करेंगी।

दीपिका पांडेय सिंह ने की पहल की सराहना

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि JSLPS की टीम ने ग्रामीण महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा FPO को उनके उत्पाद का उचित लाभ मिले और बाजार की मांग के अनुरूप किसानों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाए।

कई अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर JSLPS के CEO अनन्य मित्तल, अपना मार्ट के स्टेट CEO मनोज पांडेय, COO विष्णु परिदा समेत कई अधिकारी और FPO प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button