HeadlinesJharkhandStatesTrending

रिम्स में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रांची के रिम्स में मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत, डिप्रेशन की आशंका

रिम्स में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Ranchi: Rajendra Institute of Medical Sciences में शुक्रवार को एमबीबीएस के एक छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

मृतक छात्र की पहचान Akshit Kujur के रूप में हुई है। वह MBBS सेकंड ईयर का छात्र था और हॉस्टल नंबर-8 के HIG ब्लॉक में रहता था। छात्र मूल रूप से Simdega जिले का निवासी बताया जा रहा है।

दरवाजा तोड़कर छात्र को निकाला गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अक्षित को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

डिप्रेशन में होने की आशंका

रिम्स निदेशक Dr. Rajkumar ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि छात्र 2024 बैच का था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, हालांकि किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

उन्होंने कहा कि डिप्रेशन की स्थिति में कुछ लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए रिम्स में जल्द ही छात्रों के लिए मोटिवेशनल क्लास शुरू किए जाएंगे।

अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने की अपील

रिम्स निदेशक ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए, ताकि मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को समय रहते समझा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button