HeadlinesNationalTrending

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया शव

Prateek Yadav Death: विसरा सैंपल सुरक्षित, अपर्णा यादव असम से लौटीं

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया शव

Lucknow: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 वर्ष थी। इस खबर के बाद यादव परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें अस्पताल उनकी पत्नी Aparna Yadav के भाई अमन सिंह बिष्ट लेकर पहुंचे थे।

पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया शव

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कराया गया। सूत्रों के अनुसार शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल सुरक्षित रखा गया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के घर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अपर्णा यादव असम से लौटीं

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव असम से लखनऊ लौट आई हैं। बताया जा रहा है कि वह असम में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। सूचना मिलते ही वे तुरंत लखनऊ पहुंचीं और एयरपोर्ट से सीधे घर रवाना हो गईं।

पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

छोटे भाई के निधन की सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बातचीत की।

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है और परिवार जो निर्णय करेगा, वही अंतिम होगा।

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को भी प्रतीक यादव की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक वे पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंस जाता है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है।

कुछ दिन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर वे अस्पताल से घर लौट आए थे।

राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव दिवंगत नेता Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट तथा फिटनेस कारोबार से जुड़े हुए थे।

उन्होंने करीब 14 साल पहले अपर्णा यादव से लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं।

प्रतीक यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button