HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती, CM Hemant Soren ने मोरहाबादी में ‘जननायक’ को किया नमन

रांची (मोरहाबादी): झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती आज पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर CM Hemant Soren ने रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर जाकर गुरुजी का आशीर्वाद लिया और उन्हें नमन किया।

पारिवारिक और भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने अपनी माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा का एक जीवंत दस्तावेज है, जिसने झारखंड को अपनी पहचान दिलाई।

संकल्प: ‘गुरुजी के सपनों का झारखंड’

समारोह में राज्य के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और झारखंड की प्रगति के लिए गुरुजी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया।

  • प्रमुख उपस्थिति: मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन, श्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद श्रीमती जोबा माजी।
  • पार्टी नेतृत्व: झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री विनोद पांडे, श्री सुप्रियो भट्टाचार्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता।

झारखंड आंदोलन के स्तंभ

दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक हैं, बल्कि वे उस आंदोलन की धुरी रहे हैं जिसने शोषितों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।

 

 

Ranchi News: रांची से लापता बच्चों का मामला: BJP ने खोला मोर्चा, एसएसपी कार्यालय घेरने की दी चेतावनी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button