
पटना/रांची — Sudesh Mahto: बिहार में नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ऐतिहासिक मौके पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो भी साक्षी बने।
पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बिहार के नए राजनीतिक अध्याय का साक्षी बनने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर श्री @NitishKumar जी को हार्दिक शुभकामनाएँ, साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, श्री @VijayKrSinhaBih जी तथा आज… pic.twitter.com/TD7z0Phxl3— Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) November 20, 2025
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो गुरुवार को पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया।
समारोह के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत और नई पारी के लिए बधाई दी।
झारखंड की राजनीति पर दिखेगा असर: Sudesh Mahto
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने बिहार के चुनाव परिणामों को राजनीतिक रूप से बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा:
“बिहार में एनडीए की इस प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का दूरगामी असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा। इस जनादेश ने साबित कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा जताया है। जनता ने विकास की गति को दोगुना करने के लिए फिर से ‘डबल इंजन’ की सरकार को चुना है।”
सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, हिमंत बिस्वा सरमा से हुई मुलाकात समारोह स्थल पर पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सुदेश महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मंच पर लेकर गए। मंच पर एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
-
इस दौरान सुदेश महतो की मुलाकात असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी रहे हिमंत बिस्वा सरमा से भी हुई।
-
आजसू प्रमुख के साथ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी समारोह में शामिल हुए।



