नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल हुए Sudesh Mahto, बोले- ‘बिहार की प्रचंड जीत का झारखंड पर पड़ेगा दूरगामी असर’

पटना/रांची — Sudesh Mahto: बिहार में नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ऐतिहासिक मौके पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो भी साक्षी बने।

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो गुरुवार को पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया।

समारोह के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत और नई पारी के लिए बधाई दी।

झारखंड की राजनीति पर दिखेगा असर: Sudesh Mahto 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने बिहार के चुनाव परिणामों को राजनीतिक रूप से बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा:

“बिहार में एनडीए की इस प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का दूरगामी असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा। इस जनादेश ने साबित कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा जताया है। जनता ने विकास की गति को दोगुना करने के लिए फिर से ‘डबल इंजन’ की सरकार को चुना है।”

सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, हिमंत बिस्वा सरमा से हुई मुलाकात समारोह स्थल पर पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सुदेश महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मंच पर लेकर गए। मंच पर एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हार के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान- ‘नीतीश 6 महीने में वादा पूरा करें तो छोड़ दूंगा राजनीति’, कल करेंगे उपवास

Exit mobile version