TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

भाजपा पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दें – Vinod Kumar Pandey

Ranchi: Vinod Kumar Pandey: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा को नगर निकायों की स्वायत्तता पर ज्ञान देने से पहले अपने शासनकाल के “भ्रष्ट निकायों और विफल शहरी प्रबंधन” का जवाब देना चाहिए।

राष्ट्रपति सम्मान ने साबित किया कि झारखंड सही दिशा में है: Vinod Kumar Pandey

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर को 3-10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है, जिसे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, “यह झारखंडवासियों की सामूहिक मेहनत और स्थानीय निकायों की जागरूकता का परिणाम है। भाजपा को झूठे आरोपों के बजाय राज्य की मेहनत का सम्मान करना चाहिए।”

74वें संशोधन पर भाजपा का प्रवचन हास्यास्पद: Vinod Kumar Pandey

74वें संविधान संशोधन को लेकर भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए पांडेय ने कहा, “जिन्होंने अपने शासन में नगर निकायों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, आज वे लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। हेमंत सरकार निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव कराएगी।”

प्रधान सचिव और निदेशक की भूमिका की सराहना: Vinod Kumar Pandey

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, SUDA निदेशक श्री सूरज कुमार, और संबंधित नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और जनता के सहयोग को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए अन्य निकायों से आगामी सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया।

भाजपा भ्रम फैला रही है, हेमंत सरकार जमीनी बदलाव कर रही है: Vinod Kumar Pandey

भाजपा की आलोचना पर पांडेय ने कहा, “भाजपा का काम अब सिर्फ सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना रह गया है, जबकि हेमंत सरकार विकास और बदलाव की जमीन पर काम कर रही है। जनता जानती है कि किसने झारखंड को लूटा और किसने बदला।”

मरांडी के आरोपों को बताया तथ्यहीन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों को पांडेय ने “तथ्यहीन और ओछी राजनीति” करार दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। “राज्य में पहली बार बाइक एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं शुरू करने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं,” उन्होंने कहा।

पांडेय ने अंत में कहा कि झारखंड को आगे ले जाने के लिए सभी दलों को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह झूठ और नफरत की राजनीति छोड़कर विकास में सहयोग करे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button